Header Banner

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज

BY — October 27, 2014

अवैध संबधों को लेकर प्रताडि़त करने पर आत्महत्या

Police_capउदयपुर। ओगणा थाना क्षेत्र में एक युवक ने दो माह पूर्व उसकी बहन के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में एक अन्य युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगते हुए मामला दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुवार अजयपुरा गांव निवासी हमेरीलाल पुत्र चोखा राम ने पास के गांव चोखला वाड़ा निवासी गणेश पुत्र भगा बडेरा के खिलाफ  उसकी बहन निरमा को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी उसकी बहन निरमा के साथ अवैध संबंध स्थापित कर उसे प्रताडि़त कर रहा था। इसके चलते निरमा दस अगस्त को किसी को बताए घर से चली गई। दूसरे दिन निरमा का शव गांव में पास की नदी स्थित पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने मृतका के भाई की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply