सिन्देसर खुर्द ‘एनर्जी एफिशियंट यूनिट’ से सम्मानित

BY — November 10, 2014

उत्कृष्ट ऊर्जा प्रबन्धन के लिए हिंद जिंक की खदान पुरस्कृात

101101उदयपुर। भारत की कन्फेडरेशन ऑफ इण्डियन इण्डस्ट्री (सीआईआई) ने हिन्दुस्तान ज़िंक की सिन्देसर खुर्द खदान को ऊर्जा प्रबन्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ‘एनर्जी एफिशियंट यूनिट’ से सम्मानित किया। यह सम्मान हिन्दुस्तान जिंक को एचआईसीसी हैदराबाद में हुए एक विशेष कार्यक्रम में 29-30 अक्टूबर को सीआईआई द्वारा प्रदान किया गया।

यह सम्मान हिन्दुस्तान जिंक की ओर से जॉयदीप चन्द्रा (महाप्रबन्धक-ओडी), राजेन्द्र कुमार (हेड-इलेक्ट्रिकल) एण्ड अशोक कुमार जैन मेकेनीकल मेन्टीनेंस ने ग्रहण किया। इस पुरस्कार के लिए देश की विभिन्न क्षेत्रों ऑटोमोटिव, हास्पिटलिटी, सीमेन्ट एण्ड पावर आदि की की 97 कंपनियां सम्मिलित हुईं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply