शिव मंदिर में दान पात्र चोरी

BY — December 10, 2014

– दो युवकों ने की वारदात, सीसीटीवी में आरोपी कैद

Police_capउदयपुर। गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में दो अज्ञात युवकों ने मंदिर से दान पात्र की चोरी कर ली। चोरी का पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

जानकारी के अनुसार सेक्टर 14 स्थित एक शनि महाराज का मंदिर है जिसकी सेवा नारायण गिरी करते हैं। नारायण गिरी ने बताया कि सोमवार शाम आरती कर वह कमरे में चले गए। अचानक मंदिर से खटपट सुनी। बाहर जाकर देखा कि दो युवक मंदिर का दानपात्र ले जा रहे थे। उन्होंने पीछा किया लेकिन वे बाइक पर सवार होकर भाग गए। नारायण गिरी ने बताया कि दान पात्र में लगभग 23 हजार रुपए थे। पुलिस ने सुबह दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply