Header Banner

लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार

BY — December 21, 2014

दो की तलाश जारी

211215उदयपुर। हाथीपोल थाना क्षेत्र में गत दिनों युवक के साथ लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल दो जनों की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा  ने बताया कि भीलवाड़ा निवासी अल्पे श जैन ने रिपोर्ट दी थी कि रात्रि में पांच युवकों ने उसे आते समय कार को रोककर सोने की तीन अंगूठियां, ब्रेसलेट व नकदी छीनकर भाग गए। एएसपी डॉ. राजेश भारद्वाज एवं सीओ वेस्टन के नेतृत्व  में गठित टीम ने तलाश की। मुखबिर की सूचना पर छींपा कॉलोनी आयड़ निवासी सुलेमान पुत्र दिलावर, हारून पुत्र मो. शाबिर एवं मो. आसिफ पुत्र सत्तामर मोहम्मरद तीनों को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ की जा रही है। वारदात में शामिल कुंदनसिंह पुत्र बालकिशन कुशा बा एवं इमरान पुत्र सदाकत हुसैन की तलाश जारी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply