Header Banner

हटाई सब्‍जी मंडी, रेती स्‍टैण्‍ड पर तोड़े चबूतरे

BY — December 29, 2014

कार्रवाई चौथे दिन भी जारी

291208उदयपुर। प्रतापनगर चौराहे को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चलाया जा रहा  अभियान सोमवार को भी जारी रहा। पुलिस ने रविवार को बचे अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया। इसके चलते प्रतापनगर के बीच चौराहे पर लगी गुमटी को नगर निगम द्वारा तोड़ दिया गया।चौराहे से सब्‍जी विक्रेताओं को हटाया गया वहीं रेती स्‍टैण्‍ड से भी सड़कों तक बनाए गए चबूतरे तोड़ दिए गए।

291210प्रतापनगर से डबोक की तरफ जाने वाले रोड पर लगी दुकान को हटाने व दुकान के बाहर लगे अवैध टीनशेड को अतिक्रमियों द्वारा हटा दिया गया। वहीं प्रतापनगर-सुखेर रोड पर भी पुलिस द्वारा अतिक्रमियों पर कार्रवाई जारी रखी गई। चौराहे पर रेस्टोरेंट संचालकों ने भी खाली पड़े स्थान पर टीन शेड लगाकर कुर्सियां रखकर कब्जा कर लिया था, जिसे भी हटा दिया गया। सुबह प्रतापनगर चौराहे पर कार्रवाई के बाद निगम का दस्‍ता रेती स्‍टैण्‍ड पहुंचा जहां सड़क पर दुकानों व होटलों द्वारा बनाए गए चबूतरे तोड़ दिए गए। पुलिस के जाब्‍ते के कारण कोई विरोध भी नहीं हो पाया और अतिक्रमण हटा दिए गए।

291209

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply