समाजजन अपनी शक्ति को सृजनात्मक कार्यों में लगाएं

BY — January 4, 2015

वल्लभनगर ओसवाल जैन कॉन्फ्रेन्स का वार्षिकोत्सव एवं नूतन वर्षाभिनंदन

040101उदयपुर। वल्लभनगर ओसवाल जैन कॉन्फ्रेन्स का वार्षिकोत्सव एवं नूतन वर्षाभिनन्दन समारोह रविवार को न्यू भूपालपुरा स्थित राजकिरण गार्डन में हुआ। समारोह में विभिन्न प्रकार खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ ही समाज के नर्सरी से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त 56 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह के वल्लभगनर के गोटीलाल चोरडि़या, विशिष्टा अतिथि विनोद कुमार चोरडिय़ा थे जबकि अध्यक्षता कन्हैयालाल सामर ने की। आशीर्वचन वयोवृद्ध समाजसेवी अभय कुमार ने प्रदान किये। जैन ने कहा कि समाजजनों को अपनी शक्ति सृजनात्मक कार्यों में लगानी चाहिये। अतिथियों ने कक्षा नर्सरी से लेकर 12 वीं तक तथा उच्च शिक्षा प्राप्त मोनिका सिंयाल, प्रेक्षा बोहरा, रीना जैन, स्वर्णिमा धाकड़, अभिनव पोखरना, राहुल ओस्तवाल, सौरभ पोखरना, सोनाली बापना, चिराग निमडिय़ा, शैलेष धाकड़, सिद्धार्थ वागरेचा तथा हर्षिल वागरेचा को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
040102समारोह को गोटीलाल चोरडिय़ा, कन्हैयालाल सामर, महेश कुमार ओस्तवाल, पूरणमल खटवड़, विनोद कुमार चोरडिय़ा ने संबोधित किया। वल्लभनगर ओसवाल जैन कॉन्फ्रेन्स के अध्यक्ष गुणवन्त वागरेचा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि संगठन समाजहित में अनेक कार्य कर प्रतिभाओं को आगे बढ़ा रहा है। सचिव राजेन्द्र चोरडिय़ा ने संगठन का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जबकि कोषाध्यक्ष विजय पोखरना ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया। अंत में चन्द्रप्रकाश चोरडिय़ा ने धन्यवाद दिया। संचालन भगवतीलाल जैन ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply