झुलसने से मासूम सहित मां की मौत

BY — January 7, 2015

– खाना बनाते समय झुलसी थीं, इलाज के दौरान हुई मौत

070104उदयपुर। माण्डवा थाना क्षेत्र में कुछ समय पूर्व खाना बनाते समय कपड़ों में आग लगने से मां व उसकी गोद में बैठी मासूम झुलस गई। हादसे के बाद दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में डाडमीया गांव निवासी शंकर पिता खेरा गमार ने बताया कि गत 30 दिसंबर को उसकी पत्नी बिजरी (22) घर पर खाना बना रही थी। उसकी गोद में उसकी मासूम पुत्री कवरी (2) सो रही थी। अचानक चूल्हे में आग भभक गई, जिससे बिजरी के कपड़ों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते कवरी के कपड़ों में भी आग लग गई। दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को नजदीकी अस्पताल ले गए। गंभीर हालत के चलते परिजनों ने दोनों की माण्डवा अस्पताल भर्ती करवाया, जहां दो दिन पूर्व कवरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी ओर गत रात बिजरी की भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष व ससुराल पक्ष के आने पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply