निस्संतान महिला ने किया आत्मदाह

BY — January 7, 2015

– झुलसने के बाद कल से चल रहा था उपचार

070105उदयपुर। अंबामाता थाना क्षेत्र में गत रात के एक विवाहिता ने स्वयं पर केरोसिन उड़ेल कर आत्मदाह कर लिया। झुलसी विवाहिता की आज तडक़े इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एकलव्य कॉलोनी निवासी रेखा गमेती (२२) पत्नी किशल लाल गमेती कल शाम घर पर अकेली थी। रेखा ने स्वयं पर केरोसीन उड़ेलकर आग लगा ली।

घर से आग की लपटें उठते देख व रेखा के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल उसे अस्पताल ले गए जहां आज तडक़े इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि रेखा की शादी चार साल पहले किशन लाल गमेती के साथ हुई थी। उसके कोई बच्चा नहीं था, जिससे वह काफी परेशान रहती थी। घर में भी किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करती थी। समाचार लिखे जाने तक विवाहिता को पोस्टमार्टम नहीं किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply