Header Banner

बेटी है तो कल है : सारंगदेवोत

BY — March 12, 2015

स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत

120302उदयपुर। आमजन में जागरूकता लाने के उद्देश्य से जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत गुरूवार को नाई गांव में लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने रैली एवं नुक्कड़ नाटक कर आम जन को जागरूकता का संदेश दिया।

नाई केन्द्र के प्रभारी डॉ. कौशल नागदा ने बताया कि रैली को कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत, कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रेली में छात्र छात्राए नारे लगाते हुए एवं हाथ में तख्तियां लिये चल रहे थे। नाई चौराहे पर छात्रों द्वारा पर्यावरण एवं बेटीयों को पढ़ाओं का संदेश लिये नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि नाई केन्द्र को आधुनिक मॉडल के रूप में विकसित किया जायेगा और इसके लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। हम चाहते है कि बेटियां अधिक से अधिक पढ़े तथा आत्म निर्भर बने। उन्होंने कहा कि इस केन्द्र पर कौशल विकास के अल्प समय के कोर्स भी शुरू किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि बेटी है तो हम है। अगर बेटी पढ़ती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है। कुलप्रमुख भंवरलाल गुर्जर ने कहा कि अभी भी इस केन्द्र के द्वारा सिलाई, बुनाई, हेण्डीक्राफ्ट के सामान तैयार करना, ब्युटी पार्लर का कोर्स आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. शशि चितौड़, अधिष्ठाता अरूण पानेरी, प्रभारी, डॉ. विजय दलाल, डॉ. गुणबाला आमेटा, डॉ. सरिता मेनारिया, डॉ. सुनिता मुर्डिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply