Header Banner

हार्मोनी 2015 के पहले दिन मची धूम

BY — March 27, 2015

270312उदयपुर. गीतांजली मेडिकल कॉलेज में वार्षिकोत्सव सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। इस क्रम में गायन प्रतियोगिता एवं फैशन शॉ आयोजित हुए। गायन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि डॉ एस के लुहाडिया व फैशन शॉ में डॉ सुनंदा गुप्ता थी।

गायन प्रतियोगिता में जज की भूमिका डॉ ऋषि शर्मा व फैशन शॉ में डॉ कल्पना गुप्ता, डॉ अरविंद यादव, डॉ जीतेन्द्र जिंगर व डॉ उदय भौमिक ने निभाई। इस मौके पर कॉलेज के अन्य आचार्य भी उपस्थित थे। गायन प्रतियोगिता में एकल व युगल गीत गाकर विद्यार्थियों ने मन मोह लिया।

270311फैशन शॉ में चार चरण हुए जिनकी थिम ट्रेडिशनल, हिप होप, पार्टी व बाइकर थी। कार्यक्रम की संयोजक डॉ मंजीन्दर कौर थी व संचालन अभिषेक, फैजान, आकांक्षा, प्रणय, छवि, हिमांशु, आदिल एवं देवांशी ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply