हिन्दुस्तान जिंक की इकाइयों में पौधारोपण

BY — June 5, 2015

050607उदयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय एवं कंपनी की सभी इकाईयों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता हेतु विश्व पर्यावरण दिवस आयोजित किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आज प्रधान कार्यालय में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकरी अखिलेश जोशी, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील दुग्गल, मुख्य वित्तीय अधिकारी अमिताभ गुप्ता, निदेशक परियोजना नवीन सिंघल, मुख्य प्रचालन अधिकरी (स्मेल्टर्स) विकास शर्मा, मुख्य प्रचालन अधिकारी (खान), हेड कार्पोरेट रिलेशंस सीएसआर मेहता, हेड-माईनिंग टेक्निकल, उपाध्यक्ष एचआर बीरेन्द्र मोहापात्रा तथा कंपनी के कर्मचारियों ने पौधारोपण किया।
इस अवसर पर कंपनी के सभी उच्च अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किये। सभी ने पर्यावरण सुरक्षा पर ध्यान देने का आव्हान किया तथा जागरूकता की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर कंपनी की सभी इकाईयों में जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण के नारों, पर्यावरण पर आधारित क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर, निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया तथा विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार  प्रदान किये किये गये। हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेषन पवन कौशिक ने बताया कि कंपनी अपने परिसरों में पर्यावरण, संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए सदैव कटिबद्ध रहा है। कंपनी की सभी इकाइयों में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर अति-आधुनिक तकनीक से परिपूर्ण है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply