Header Banner

सेवा कार्य से जोड़ें ग्रामीण युवाओं को : चतुर

BY — July 16, 2015

सामुदायिक कार्यों पर आधारित पुस्तक दस्तक एक्शन प्लान का विमोचन

160702उदयपुर। लायन्स क्लब उदयपुर एकलिंग जी  का शपथ ग्रहण, पदस्थापन समारोह सेक्टर 4 स्थित लायन्स सेवा सदन में मुख्य अतिथि उपप्रान्तपाल लायन अरविन्द चतुर के आतिथ्य में हुआ। विशिष्ट अतिथि रिजनल चेयरमेन लायन रमेश भदादा थे। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष सुरेन्द्र मोगरा ने की।

160703नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश माहेश्वरी ने बताया कि अरविन्द चतुर ने अध्यक्ष नरेश माहेश्वरी, सचिव कमलेश कुमावत, विनोद जैन, बालकिशन शुक्ला, सतीश मठ्ठा, संयुक्त सचिव भगवती लाल चौधरी, चेयर पर्सन प्रकाश कुमार वीरानी सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई । मुख्य अतिथि चतुर ने कहा कि आज मेवाड़ के आदिवासी अंचलों में रह रहे युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने की जरूरत है तथा ग्रामीण अंचलों में  शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण कार्यक्रम करने की जरूरत है। सामुदायिक कार्यो पर आधारित पुस्तक दस्तक द एक्शन प्लान व पूरे वर्ष के नए कैलेण्डर का विमोचन किया गया। संचालन डॉ. एसके जैन ने किया। धन्यवाद बालकिशन सुहालका ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply