Header Banner

दिलों में हमेशा जिन्दा रहेंगे डॉ. कलाम

BY — July 28, 2015

पूर्व राष्ट्रपति को भावभीनी श्रद्धांजलि

280705उदयपुर। वे महान व्यक्तित्व के धनी थे। उनके जैसे विरले बहुत कम ही होते हैं। उनकी सेवाओं को देश कभी नहीं भुला पाएगा। वे देश के हर वर्ग में लोकप्रिय थे। उनके निधन से हुई कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा।

कुछ ऐसे ही उद्गारों से आज पूर्व राष्ट्रपति बच्चों के प्रिय डॉ. एपीजे अब्दुोल कलाम को विभिन्न  संगठनों ने श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व दिन भर सोशल मीडिया में भी डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि का ही दौर चला। कल रात से उनकी बातों का शुरू हुआ दौर आज भी दिन भर चला।
पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में दो मिनट का मौन रख डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि दी गई। सभा में पीएमसीएच के चेयरमैन राहुल अग्रवाल, प्रेसिडेन्ट डॉ. डीपी अग्रवाल एवं प्रिसिंपल एवं नियंत्रक डॉ. एसएस सुराणा सहित विभागाध्यरक्ष, डॉक्टर सहित स्टॉफ मौजूद रहा। उदयपुर शहर एवं देहात कांग्रेस की संयुक्तस शोकसभा में पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, शहर जिलाध्यशक्ष नीलिमा सुखाडि़या, देहात जिलाध्याक्ष लालसिंह झाला, दिलीप सुखाडि़या, सुरेश श्रीमाली आदि ने श्रदांजली दी।
नगर निगम में हुई सभा में महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, निर्माण समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी, नगर आयोजना एवं सौन्दर्यकरण समिति अध्यक्ष तेजेन्द्रसिंह रोबिन, अतिक्रमण समिति अध्यक्ष देवेन्द्र जावलिया, पार्षद सिद्धार्थ शर्मा, नजमा मेवाफरोश, आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ आदि उपस्थित थे।
लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी के सदर डॉ. खलील अगवानी ने बताया कि मौलाना शफी मोहम्मद द्वारा कुरआन ख्वानी की रस्म के साथ अल्लाह से दिवंगत आत्मा को जन्नत नसीब करने व देश में अमन ओ चैन की दुआ की गई।
राष्ट्रसंत गणेश मुनि शास्त्री एवं काव्यतीर्थ जिनेन्द्र मुनि महाराज ने अमर जैन साहित्य संस्थान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहा कि देश ने एक हर धर्म का सम्मान करने वाला एक आध्यात्मिक पुरूष खो दिया है। संस्थान अध्यक्ष भंवर सेठ ने कहा कि वो किसी भी उच्च पद पर रहे हमेशा शिक्षकत्व उनके जीवन का प्रमुख ध्येय रहा। उन्होंने जीवन पर्यन्त सभी को अच्छे गुरू का संदेश दिया।
चेम्बर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिवीजन की सभा में अध्यक्ष पारस सिंघवी ने उनके निधन को राष्ट्रर की अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि डॉ. कलाम विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। सादगी, सरलता एवं त्याग की प्रतिमूर्ति थे। सभा में जानकीलाल मून्दडा, राकेश जैन, राकेश जोशी आदि मौजूद रहे।
डा. मोहनसिंह मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय एस. मेहता ने कहा कि डॉ. कलाम कर्म प्रधान व्यक्तित्व थे जिन्होंने भारत और युवा पीढ़ी को बड़े सपने देखने एंव उसे पुण करने के लिए सतत कर्म करने की प्रेरणा दी। डॉ. सतीश शर्मा, तेजशंकर पालीवाल ने कहा कि वे महान देशभक्त थे जिन्होने भारत का भविष्य युवा पीढी मे देखा था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply