Header Banner

खराब मशीन से युवक के झुलसने का मामला

BY — September 8, 2015

Police_capउदयपुर। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक कंपनी के प्रबंधक के खिलाफ उसके भाई को खराब मशीन के साथ भेजने और मशीन में शार्ट सर्किट होने से उसके भाई के झुलसने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हेंमत पुत्र भगवानलाल माली निवासी सुखाडिय़ा कॉलोनी सेक्टर 3 ने सार्थक इक्यूपेमेंट सोल्यूशन डीलर ऑफ अशोक लीलेण्ड पंचवटी के प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्रकरण में बताया कि उसका भाई जितेन्द्र माली इस कंपनी में काम करता था। कंपनी ने कुछ समय पूर्व उसके भाई को एक डीजे सेट के साथ 100 फिट रोड़ पर एक कंपनी में लगाने के लिए भेजा था। डीजे में तकनीकी खराबी होने के कारण शार्ट सर्किट हो गया और उसका भाई के हाथ, पांव, सीना पेट झुलस गए जिसे गंभीरावस्था में चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। इस पर पीडि़त हेमंत की ओर से कंपनी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज करवाया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply