Header Banner

दुष्कर्म के प्रयास के दो मामले दर्ज

BY — September 18, 2015

rapeउदयपुर। जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग महिलाओं ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास के दो मामले दर्ज करवाए है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के कानुवाड़ा निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने जंगल से गांव की ओर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी गांव का ही हरिश पुत्र नाथू मीणा निवासी कानुवाड़ा ने उसे रोका और उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए, जिन्हें देखकर वह फरार हो गया। इसी तरह पीपला भाटड़ा गांव निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने बाड़े में गई थी। जहां से लौटते समय आरोपी भीमराज पुत्र जगजी मीणा निवासी निवासी शक्तावतों का गुडा ने उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply