Header Banner

विवाहिता का अपहरण कर बलात्कार का मामला

BY — October 9, 2015

rapeउदयपुर। कुराबड़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने एक युवक के खिलाफ उसे भगाकर मुम्बई ले जाने और बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार अजबरा निवासी एक व्यक्ति ने उसकी विवाहित पुत्री की गुडली से गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। इस रिपोर्ट के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इस विवाहिता को मुम्बई से बरामद किया था। विवाहिता के साथ एक युवक रमेश पुत्र दौलतराम डांगी निवासी अजबरा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में विवाहिता ने बताया कि आरोपी युवक उसके पीहर गांव का है। इसी कारण पहले से ही परिचय था। आरोपी युवक उसे गुडली में मिला था और इसके बाद आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ मुम्बई लेकर गया। जहां पर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply