हिंद जिंक : दूसरी तिमाही में जस्ता-सीसा-चांदी का उत्पादन बढ़ा

BY — October 19, 2015

छमाही वित्तीय परिणामों की घोषणा
95 प्रतिशत साधारण लाभांश के साथ अतिरिक्त 95 प्रतिशत अंतरिम लाभांश की भी घोषणा

200702मुंबई। हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने मुम्बई में आयोजित अपनी निदेशक मण्डल की बैठक में 30 सितम्बर 2015 को समाप्त छमाही व दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की। हिन्दुस्तान जिंक ने दूसरी तिमाही में खनित धातु उत्पादन, बिक्री योग्य, सीसा-जस्ता तथा चांदी उत्पादन में सकारात्मक वृद्धि की है।

कंपनी ने लाभ में वृद्धि के साथ ही 95 प्रतिशत साधारण लाभांश के साथ अतिरिक्त 95 प्रतिशत अंतरिम लाभांश की भी घोषणा की है। ‘हिन्दुस्तान जिंक के चेयरमैन अग्निवेश अग्रवाल ने कहा कि लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) में जस्ता धातु की कीमतें विपरीत परिस्थितियों होने के बावजूद मजबूत एवं सकारात्मक प्रदर्शन रहा है। कंपनी की सचांलन क्षमता एवं लागत नियंत्रण पर रणनीति से श्रेष्ठ परिणाम हासिल हुए। नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नेतृत्व में कंपनी की  परियोजनाओं का विस्तार तथा कंपनी की खनन उत्पादन क्षमता में वृद्धि और उत्पादन लागत में कमी को बनाए रखने तथा लाभ में सुधार के लिए हम प्रतिबद्ध है।’
इस तिमाही में खनित धातु का उत्पादन 240,000 मैट्रिक टन हुआ जो गतवर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है। वित्तीय वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में 472,000 मैट्रिक टन हुआ है जो गतवर्ष की समान अवधि की तुलना में 26 प्रतिशत अधिक है। एकीकृत रिफाइन्ड जस्ता धातु 211,000 मैट्रिक टन उत्पादन हुआ जो गतवर्ष की समान अवधि की तुलना में 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वित्तीय वर्ष 2016 की छमाही में एकीकृत जस्ता धातु 398,000 मैट्रीक टन उत्पादन हुआ जो गत वर्ष की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है। उत्पादन में सुधार कंपनी के प्रचालनों के सुचारू संचालन के कारण रहा है।
वित्तीय वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी ने 3,908 करोड़ रु. का राजस्व अर्जित किया जो गतवर्ष की इसी समान अवधि की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक है तथा 2,285 करोड़ रु. का शुद्ध लाभ अर्जित किया जो गतवर्ष की इसी समान अवधि की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक दर्शाता है। एकीकृत बिक्री योग्य सीसा एवं चांदी धातु उत्पादन क्रमश: 39,000 मैट्रिक टन तथा 110 मैट्रिक टन हुआ जो गतवर्ष की समान अवधि के तुलना में क्रमषः 53 प्रतिशत एवं 64 प्रतिशत अधिक है। कम्पनी के निदेशक मण्डल ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 95 प्रतिशत साधारण लाभांश के साथ अतिरिक्त 95 प्रतिशत अंतरिम लाभांश भी घोषित किया है जो 2 रूपये के प्रति इक्विटी शेयर पर 1.90 रु. है। दोनों लाभांशों के भुगतान की रिकॉर्ड तिथि 26 अक्टूबर 2015 निर्धारित की है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply