Header Banner

नशे में लूट के मामले में दो गिरफ्तार

BY — January 7, 2016

Police_capउदयपुर। अंबामाता पुलिस ने शराब के नशे में एक युवक के साथ मारपीट कर उसके पास से पैसे लूटने में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार निलेश पुत्र महेश द्विवेदी निवासी रॉयल गार्डन के पास अंबामाता ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपनी माता तक्षक्षिला के साथ रामपुरा से होकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक ऑटो में विकास, राकेश अपने कुछ साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। उसने आरोपियों को ऑटो का आगे लेने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसके पास रखे 1 हजार रूपए निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करते हुए आरोपी विकास उर्फ विक्की पुत्र रमेश हरिजन और विकास उर्फ राजा पुत्र राजेश हरिजन निवासी गांधी नगर मल्लातलाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply