Header Banner

उदयपुर की जलपरी भक्ति को ‘देवी’ अवार्ड

BY — January 12, 2016

विदेष मंत्री सुषमा स्वराज ने दिया अवार्ड, भक्ति का अगला लक्ष्य 2020 का ओलंपिक

120107उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय तैराकी में कई विश्वओ रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी उदयपुर की जलपरी भक्ति शर्मा को प्रतिष्ठित देवी अवार्ड प्रदान किया गया है। ख्याति प्राप्त इंडियन एक्सप्रेस समूह के द संडे स्टेण्डर्ड की ओर से दिल्ली की होटल मौर्य में 11 जनवरी रात को आयोजित समारोह में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भक्ति शर्मा को तैराकी के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए इस अवार्ड से सम्मानित किया।

120108इस वर्ष यह पुरस्कार देषभर के छोटे शहरों से निकली 15 असाधारण महिला प्रतिभाओं को प्रदान किया गया।  अवार्ड समारोह में समूह के फाउंडर प्रभु चावला भी मौजूद थे। विदेश मंत्री ने अपने भाषण में भक्ति के साहसिक प्रयासों की प्रषंसा की। भक्ति ने अवार्ड मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए इसका श्रेय अपनी माता अंतरराष्ट्रीय तैराक लीना शर्मा व पिता चंद्रशेखर शर्मा को दिया है। भक्ति को अवार्ड मिलने की सूचना मिलते ही उनके घर और फोन पर बधाइयों का सिलसिला चल पड़ा।
गौरतलब है कि भक्ति को अब तक राष्ट्रपति के हाथों तेन्जिंग नोर्गे अवार्ड, 11वां केल्विनेट अवार्ड, अपनी मां लीना शर्मा के साथ ग्रेट विमन अचीर ऑफ द इयर अवार्ड, फेमिना विमन ऑफ द इयर अवार्ड, राजस्थान के सुपरस्टार सहित कई अवार्ड मिल चुके हैं। भक्ति ने अंटार्कटिका में सबसे लंबी दूरी तक तैरने का नील कॉक्स का एक किलोमीटर का रिकॉर्ड   1 डिग्री तापमान वाले बर्फीले पानी में लगातार 2.24 किलोमीटर तैरकर ध्वस्त किया था। भक्ति 5 महासागर व 7 समंदर में तैरने वाली विष्व की सबसे छोटी तैराक का खिताब पा चुकी है। इसके अलावा पांच महासागर पार करने वाली एशिया की भी वे पहली तैराक हैं। अपनी मां लीना शर्मा के साथ उन्होंने इंग्लिश चैनल पार कर विश्वी रिकॉर्ड बनाया था।
अगला लक्ष्य 2020 का ओलंपिक : भक्ति की मां लीना शर्मा ने बताया कि अब भक्ति ने अपना अगला लक्ष्य 2020 के ओलंपिक को बनाया है व इसके लिए इन दिनों वह मुंबई में कड़ा अभ्यास कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply