Header Banner

कैदियों को पेयजल जनित बीमारियों से मिलेगी मुक्ति

BY — February 20, 2016

केन्द्रीय कारागृह में आरओ वाटर प्लान्ट का उद्घाटन

200204उदयपुर। लायन्स क्लब उदयपुर अमन ने सरला सिंघवी चेरिटेबल सोसायटी व सरल ब्लड बैंक के आर्थिक सहयोग से केन्द्रीय कारागृह में कैदियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु एक वाटर प्लान्ट भेंट किया। जिसका उद्घाटन लायन्स क्लब डिस्ट्रिक्ट 323 ई-2 के प्रान्तपाल बी वी माहेश्वरी एवं केन्द्रीय कारागृह अधीक्षक प्रीता भार्गव ने किया।

क्लब अध्यक्ष गोपाल काबरा ने बताया कि इस वाटर प्लान्ट के लग जाने के पश्चात कारागृह में जल जनित बीमारियों से कैदियों को मुक्ति मिलेगी एवं वे स्वस्थ  रह पायेंगे। इस प्लान्ट से चौबीस घंटे सातों दिन प्रति घण्टा पंाच हजार लीटर पानी शुद्ध होगा।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में कैदियेां ने अतिथियों के लिए रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। केन्द्रीय करागृह अधीक्षक प्रीता भार्गव ने क्लब को इस  समाज सेवा कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply