Header Banner

हास्य कवि सम्मेलन रसवर्षा 26 को

BY — March 9, 2016

070303उदयपुर । महावीर युवा मंच द्वारा महावीर जयन्ति के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित विविध समारोह का आगाज आगामी 26 मार्च 2016 शनिवार को 14वें अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन, रसवर्षा-2016 के शुभारम्भ से होगा।

मंच के मुख्य संरक्षक प्रमोद सामर, अध्यक्ष अशोक लोढ़ा, महामंत्री मुकेश हिंगड़, कवि सम्मेलन संयोजक भगवती सुराणा, सहसंयोजक पार्थ कर्णावट ने बताया कि 14वें अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन, रसवर्षा-2016 का आयोजन भारतीय लोक कला मण्डल के मुक्ताकांक्षी मंच पर शनिवार 26 मार्च को किया जाएगा। इसमें देश के दिग्गज कवि औजस्वी वाणी से उदयपुर की जनता का स्वस्थ मनोरंजन करेंगे।
कवि सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवि दिल्ली से वीररस के डॉ. हरिओम पंवार, धार से हास्य रस के जॉनी वैरागी, मुम्बई से हास्य रस के नवनीत हुल्लड़, भरतपुर से हास्य रस के भगवान मकरन्द, लखनऊ से श्रृंगार रस की कवयित्री शिखा श्रीवास्तव, खरगोन से गीतकार कुमार संभव, उज्जैन से हास्य रस के सौरभ चातक एवं कवि सम्मेलन के सूत्रधार उदयपुर के वाणी गौरव गोलच्छा मुख्य आकर्षण रहेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply