Header Banner

सूने मकान से नकदी व जेवर चोरी का मामला दर्ज

BY — May 2, 2016

020504उदयपुर। अंबामाता थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अज्ञात चोर के खिलाफ सूने मकान का ताला तोडक़र नकदी और जेवर चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार बडग़ांव निवासी तेजपाल धीरावत ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने परिवार के साथ बैंगलोर गया था। पीछे से अज्ञात चोरों ने उसके मकान का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने उसके मकान के कमरों का सारा सामान बिखेर दिया और मकान में से चोरेां ने सोने की अंगूठी, चेन, चांदी की पाएजेब और खुल्ले पैसे चोरी कर ले गए। पड़ोसी के बताने पर वह पुन: आए और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply