Header Banner

शिलान्यास पट्टिका तोड़ फेंकी

BY — May 25, 2016

Police_capउदयपुर। परसाद में एक पुलिया के निर्माण के काम के शिलान्यास पट्टिका को अज्ञात लोगों ने तोड़ कर फेंक दी। मामले में राजनीति होने के कारण पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किेया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खरबर बी ग्राम पंचायत में एक नदी की नई पुलिया के निर्माण का काम शुरू हुआ था। इस काम का शिलान्यास गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने किया था। इसके बाद से ही इस क्षेत्र में विरोध का मामला बना हुआ था। गत रात्रि को अज्ञात लोगों ने राजनीति के चलते इस शिलान्यास पट्टिका को तोड़ दिया और फेंक दिया। सुबह खरबर बी ग्राम पंचायत के सरपंच शंकरलाल पुत्र पूंजा मीणा को इसका पता चला तो उसने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply