Header Banner

ट्रेलर से बचने टैंकर खड्डे में उतारा

BY — May 27, 2016

accउदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक गैस से टैंकर चालक ने सामने से ओवरटेक कर आ रहे एक ट्रेलर से दुर्घटना बचाने के लिए टैंकर को खड्डे में उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार भरूच से झांसी की ओर एलपीजी गैस से भरा एक टैंकर जा रहा था। बाईपास पर मनवाखेड़ा से पहले एक चिकित्सालय के पास स्थित पुलिया से होकर निकलने के दौरान सामने से एक ट्रेलर ओवरटेक करता हुआ तेज गति में आया और गैस से भरे टैंकर के एकदम सामने आकर ब्रेक लगा दिए। चालक ने टैंकर को खड्डे में उतार दिया। मौके की स्थिति को देखकर तत्काल मौके पर दो दमकलों को बुलाया। साथ ही मौके पर चार क्रेनों को बुलाया गया। पुलिस ने यातायात डायवर्ट कर दिया। चार क्रेनों ने टैंकर को चारों तरफ से उठाया और दोनों दमकलों से लगातार पानी इस टैंकर पर फेंकते रहे। टैंकर को खड्डे में से निकालने के बाद टैंकर को जब्त कर हिरणमगरी थाने में ले जाया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply