Header Banner

अनियंत्रित बस पलटी, दस घायल

BY — June 21, 2016

accउदयपुर। सेमारी में रोड़वेज की ग्रामीण सेवा बस की कबानी टूटने से मंगलवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सेमारी से उदयपुर प्रतिदिन रोड़वेज की ग्रामीण सेवा बस चलती है। सेमारी कस्बे से मात्र डेढ़ किलोमीटर दूर पर ही स्थित कुराडिय़ा मोड़ पर बस की कबानी टूट गई और बस अनियंत्रित होकर सडक़ पर ही पलट गई। सूचना पर थाने से जाब्ता गया और बस में सवार घायलों को बाहर निकाला। सभी को स्थानीय चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां से पांच लोगों कोज्यादा चोंटे आने पर उदयपुर रैफर कर दिया। वहीं बस में सवार करीब एक दर्जन यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply