गाइड-रेंजर्स ने निखारा उद्यान

BY — July 6, 2016

रंगरोगन से किया सौंदर्यीकरण

060701उदयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के उदयपुर मण्डल मुख्यालय की ओर से एक्शन उदयपुर जनभागीदारी प्रतियोगिता के अन्तर्गत बुधवार को गाइड्स एवं रेंजर्स ने अमल का कांटा राजस्थान महिला गेलड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने स्थित उद्यान परिसर में साफ-सफाई और पेन्ट से रंगरोगन कर सौन्दर्यीकरण कार्य को बखूबी अंजाम दिया।

सर्कल ऑर्गेनाईजर (गाइड) रेखा शर्मा ने बताया कि सहायक राज्य संगठन आयुक्त मानमहेन्द्रसिंह भाटी, किरण पोखरना, आशा शर्मा, सुनील सोलंकी आदि के निर्देशन में दिगम्बर जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुर की 35 गाइड एवं रेंजर्स ने उद्यान की सफाई एवं रंग रोगन से सौंदर्यीकरण का सेवा कार्य किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply