राजस्थान फिटनेस कप-2016 की ट्राफी का अनावरण

BY — July 29, 2016

290705उदयपुर। आगामी 7 अगस्त को होने वाले राजस्थान फिटनेस कप-2016 टुर्नामेन्ट की चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण शुक्रवार को सिटी पैलेस में लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने किया।

प्रतियोगिता की संयोजक बिन्दु शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में फिटनेस किंग, फिटनेस क्वीन, मिस्टर हैण्डसम, मिस ब्यूटीफुल, फिटनेस प्रिंस, फिटनेस प्रिंसेस, बेस्ट पर्सनल ट्रेनर आदि के खिताब प्रदान किए जाएंगे।
लक्ष्यराजसिंह ने कहा कि राजस्थान में पहली बार आयोजित यह प्रतियोगिता निश्चित रूप से जनता में जारूगकता लाने का का कार्य करेगी। यदि हम फिट रहेंगे तो शरीर की कार्यक्षमता स्वतः बढ़ेगी और प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी। उन्होंने नौजवानों से सेहत के प्रति जागरूक होने एवं नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने का आह्वान किया। अनावरण के दौरान घनश्याम शर्मा, मुकेश माधवानी, सूर्यप्रकाश सुहालका, संतोष कालरा, बिन्दू शर्मा, मनोज सेन आदि मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply