Header Banner

डेढ़ घंटे झमाझम में भीगा शहर

BY — July 29, 2016

270705उदयपुर। मानसून के लौटकर आने के दूसरे दौर में लेकसिटी में तीन दिन से चल रही छुटपुट बरसात का दौर शुक्रवार सुबह जमकर बरस पड़ा। करीब डेढ़ घंटे तक शहर में जोरदार बारिश हुई। शहर की सड़कें लबालब हो गई। दिन भर इसके बाद फुहार जारी रही। तेज बारिश के कारण पानी की आवक भी जारी है।

श्रावण मास की शुरूआत से ही संभाग और शहर तरबतर है। शहर में लगातार बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। शुक्रवार सुबह से बारिश का मौसम बना हुआ था। करीब 10.30 बजे बारिश का दौर शुरू हुआ जो कुछ देर बाद झमाझम के रूप में बरस पड़ा। करीब 12.15 बजे तक चली बारिश में सड़कों पर पानी बह निकला। दुपहिया चालकों एवं राहगीरों ने दुकानों के नीचे शरण ली। अंदरूनी क्षेत्रों में अच्छीा बारिश के कारण नालियां उफान पर आ गई। सीसारमा भी चल पड़ी है जिससे पीछोला में पानी की आवक हो रही है। पिकनिक स्पॉोट आबाद हो गए हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply