Header Banner

टूरिस्ट डेस्टीनेशन के लिए नया पाइंट

BY — August 16, 2016

आम नागरिकों के लिए खोला बड़ी जंगल कैम्प

160804उदयपुर। कलेर वन खण्ड में बड़ी लेक के पीछे गत वर्ष जंगल कैम्प की साईट टेन्टिंग हेतु विकसित की गई जिसमें की एक व्यू पोईंट व 10 टेन्ट लगाने हेतु प्लेटफॉर्म का निर्माण पर्यटन विभाग राजस्थान सरकार के सौजन्य से किया गया। इस क्षेत्र को विभाग द्वारा ओर विकसित किये जाने की योजना है।

यह क्षेत्र अत्यन्त रमणीक है व यहा विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों का रोपण किया गया है। जहा वनस्पति के बारे में विद्यार्थीयों द्वारा जानकारी की जा सकती है। यहाँ आम नागरिक प्रकृति का पूर्ण आभास कर सकता है। इस क्षेत्र की सुरक्षा व प्रबन्धन का कार्य स्थानीय वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति मोरवानिया द्वारा की जा रही है। इस जंगल कैम्प बड़ी को आम नागरिक व विद्यार्थीयों हेतु खोला गया है जहाँ कि स्थानीय समिति द्वारा क्षेत्र के विकास व व्यवस्था हेतु आम नागरिक से 20 रूपयें का शुल्क व पार्किंग हेतु चौपाहिया वाहन से 20 रूपयें, दोपहिया वाहन से 10 रूपयें का शुल्क वसूला जायेगा। 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे जो कि बड़ों के साथ होंगे का प्रवेष निः शुल्क होगा। इस प्रकार उदयपुर वासियों के लिए प्रकृति के बीच जाने का यह एक ओर नया स्थल (पोईंट) ओर जुड़ गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

Leave a Reply