Header Banner

सिटी पैलेस में निशुल्क पेंटिंग प्रदर्शनी आज से

BY — January 5, 2017

उदयपुर। शहर के उदीयमान कलाकार स्नेहिल बाबेल की इमोशनल आउटबर्स्ट पर पेंटिंग प्रदर्शनी शुक्रवार से आरंभ होगी। प्रदर्शनी सिटी पैलेस के छोटा दरीखाना में इमेजिनेशन्स ऑफ शून्य के बैनर तले लगाई जा रही है। उद्घाटन अरविन्द सिंह मेवाड़ करेंगे।

स्नेहिल के पिता भूपेन्द्र बाबेल ने बताया कि प्रदर्शनी को सुबह 10 से शाम 4.30 बजे तक देखा जा सकेगा। प्रदर्शनी में एब्स्ट्रेट पेंटिंग्स की थीम पर विविध कलर कॉम्बिनेशन्स के उपयोग से बनाई गई पेंटिंग देखने को मिलेगी। इस प्रदर्शनी का नाम इमोशनल ऑउटबर्स्ट् रखा गया है और पेंटिंग्स में खासतौर पर इमोशन्स के ऊपर चित्रकारी की झलक देखने को मिलेगी। पेंटिंग प्रदर्शनी में प्रवेश निर्धारित पास के माध्यम से ही हो सकेगा। प्रवेश बड़ीपोल से ही निर्धारित है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply