Header Banner

सिटी पैलेस में स्‍नेहिल की पेंटिंग प्रदर्शनी शुरू

BY — January 6, 2017

उदयपुर। शहर के उभरते कलाकार स्नेहिल बाबेल की पेंटिंग प्रदर्शनी शुक्रवार से सिटी पैलेस के छोटा दरीखाना में आरंभ हुई। इमेजिनेशन्स ऑफ शून्य के बैनर तले तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी इमोशनल ऑउटबर्स्ट का शुभारंभ अरविन्द सिंह मेवाड़ ने किया।

स्नेहिल के पिता प्रोपर्टी डीलर भूपेन्द्र बाबेल ने बताया कि सिटी पैलेस के गणेश चौक स्थित छोटा दरीखाना में हो रही इस प्रदर्शनी को कला प्रेमी प्रात: 10 से शाम 4.30 बजे तक निहार सकते है। पेंटिंग प्रदर्शनी इमोशनल ऑउटबर्स्ट  में स्नेहिल की विभिन्न विषयों पर बनाई पेंटिंग प्रदर्शित की गई है। प्रदर्शनी में एब्स्ट्रेट पेंटिंग्स की थीम पर विविध कलर कॉम्बिनेशन्स के उपयोग से बनाई गई पेंटिंग प्रदर्शित की गई है। प्रदर्शनी में प्रवेश निर्धारित पास के माध्यम से ही हो सकेगा। प्रवेश बड़ीपोल से ही निर्धारित है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply