कुल्लू मनाली से लौटा छात्र-छात्राओं का दल

BY — February 25, 2017

सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण

उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक उदयपुर स्कूल ऑफ सोशल के छात्र-छात्राओं का सात दिवसीय चंडीगढ़, कुल्लु एवं मनाली का शैक्षणिक भ्रमण कर शुक्रवार को इंटरसिटी से उदयपुर लौटा।

छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. अवनिश नागर ने बताया कि डॉ. वीणा द्विवेदी, देवीलाल गर्ग एवं कुंजबाला शर्मा के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण में छात्र-छात्राओं ने अजमेर, चंडीगढ़ में समाज सेवा में कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों एवं औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण कर  उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। भ्रमण के बाद छात्र-छात्राओं को कुल्लु एवं मनाली का भ्रमण कराया गया जहां बर्फबारी का लुफ्त उठाया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply