पेसिफिक में सांस्कृतिक सप्ताह ‘‘महाविद्यालयम्‘‘

BY — March 28, 2017

पेसिफिक काॅलेज आॅफ फिजिकल एण्ड टीचर्स एज्यूकेशन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह ‘‘महाविद्यालयम्‘‘ का समापन प्रो. शंकर लाल मेनारिया परीक्षा नियंत्रक पेसिफिक विष्वविद्यालय के मुख्य आतिथ्य एवं खेलषंकर व्यास निदेषक षिक्षा संकाय की अध्यक्षता में समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ।

पेसिफिक विष्वविद्यालय के कुल सचिव शरद कोठारी के अनुसार दोनो महाविद्यालयों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओ में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र – छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण – पत्र प्रदान किये गये। संस्थान निदेशक खेल शंकर व्यास ने वर्ष भर सम्पन्न गतिविधियो का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए छात्राध्यापकों को राष्ट्रहित एवं बालको के कल्याणार्थ कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में डाॅ. विनोद कुमार सिंह भदौरिया, डाॅ. जय कालिया, डाॅ. गुनीत मोंगा, डाॅ. टी. पी. आमेटा, नीरज श्रीमाली, फारूख मोहम्मद एवं डाॅ. षिव सिंह डूलावत ने भी उद्बोधन द्वारा छात्रों का मार्ग प्रषस्त किया। संयोजन डाॅ. गजेन्द्र सिंह सरोहा ने किया। पेसिफिक विश्वविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. जोगेन्द्र सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए प्रतिभागी छात्र – छात्राओं के कार्यक्रमो की सराहना की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply