Header Banner

परशुराम जयंती को लेकर बैठक

BY — April 3, 2017

उदयपुर। भगवान श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण समाज एवं विप्र फाऊण्डेशन उदयपुर के तत्वावधान में प्रमुख पदाधिकारियों के साथ परशुराम जयंती आयोजन की तैयारी को लेकर आवश्यक बैठक निम्बार्क शिक्षक प्रशिक्षण् महाविद्यालय सूरजपोल पर हुई।

मुख्य अतिथि धर्मनारायण जोशी, विशिष्टय अतिथि नटवरलाल शर्मा थे। अध्यक्षता केके शर्मा ने की। मुख्य अतिथि जोशी ने कहा कि उदयपुर नगर के क्षेत्र के समस्त ब्रह्म युवाओं एवं आस पास तहसील के ब्रह्म युवाओं को आमंत्रित करने के लिये पदाधिकारियों के साथ 4 अप्रेल को भुवाणा क्षेत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा जिसके तहत क्षैत्र के समस्त ब्रह्म समाज के परिवारों को इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु पीले चावल निमत्रण पत्रक देकर आमंत्रित किया जाएगा। विफा के शहर महामंत्री गजेन्द्र चौबीसा ने बताया कि 28 अप्रेल को  निम्बार्क कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply