Header Banner

चिकित्सा शिविर में 300 लोगों ने लिया लाभ

BY — July 2, 2017

उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप उमंग द्वारा संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय डा. सुन्दरलाल दक की पुण्य स्मृति में आज योग सेवा समिति में विशाल निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 300 मरीजों को विभिन्न चिकित्सकों ने परामर्श दिया गया।

उमंग के अध्यक्ष अभिषेक संचेती ने बताया कि शिविर में डॅा. ऋषि मेहता, डॅा. मनु बंसल, डा.वाय. एन. वर्मा, डा. पंकज जैन, डॅा. कोमल ईनाणी झंवर, डॅा. आशुतोष पंडया व डॅा.कल्पेश पूर्बिया ने सेंवाये प्रदान की। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, थॉयरॉइड, बॉडी विटामिन, प्रोटीन इत्यादि की भी जांच की गयी। शिविर संयोजक संयोजक संजय दक, अविलेश जैन, दिनेश मेहता का विशेष सहयोग रहा। उमंग कर संरक्षिका श्रीमती प्रेम दक ने सभी डॉक्टर्स का अभिनन्दन किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply