Header Banner

आर्मी वेलफेयर फंड में पेसिफिक छात्रों ने दिया योगदान

BY — July 12, 2017

उदयपुर। सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों व उनकी विधवाओं के कल्याण कोष हेतू पेसिफिक मेडिकल कॉलेज व डेंटल कॉलेज, भीलों का बेदला के छात्र एवं छात्राओं ने आर्थिक सहयोग दिया।

पीएमसीएच के पीएसएम विभाग के एयर कमोडोर डॉ. एस. सी. काबरा ने बताया कि देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत विधार्थीओ ने आगे बढ़कर आर्म्ड़ फोर्सेज फ्लैग वितरण एवं अपनी पॉकेट मनी से चंदा राशि एकत्रित कर 4270 रूपये जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में एवं 4644 रूपये प्रधानमंत्री द्वारा अनुमोदित सिंडीकेट बैंक के आर्मी वेलफेयर फंड अकाउंट में जमा किए गए। विधार्थीओं के इस देष भक्ति के जज्बे को देखते हुए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल गुमान सिंह राव ने पीएमसीएच एवं पीडीसीआरसी के छात्र एवं छात्राओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुये प्रशंसा पत्र दिया ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply