14 मार्च से खजुराहो तक जाएगी उदयपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस

BY — March 13, 2012

परिवर्तित नम्बर 19666/19665 होंगे

udaipur. रेल बजट 2011-12 में घोषित उदयपुर—ग्वालियर—उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार खजुराहो तक किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रशासन के अनुसार नये नम्बर गाड़ी संख्या 19666, उदयपुर—खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस 14 मार्च, 2012 से उदयपुर से निर्धारित समय से 22.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन अपने निर्धारित समय 12.45 बजे ग्वालियर पहुंचेंगी एवं ग्वालियर से 12.50 बजे प्रस्थान कर सांय 7.40 बजे खजुराहो पहुंचेंगी।

इसी प्रकार नये नम्बर गाड़ी संख्या 19665, खजुराहो—उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 16 मार्च, 2012 से खजुराहो से प्रात: 8.55 बजे प्रस्थान कर दोपहर 3.45 बजे ग्वालियर पहुंचेंगी एवं ग्वालियर से अपने निर्धारित समय 15.50 प्रस्थान कर अगले दिन अपने निर्धारित समय सांय 6.10 बजे उदयपुर पहुंचेंगी।
इस गाड़ी के उदयपुर से ग्वालियर के मध्य ठहराव पूर्ववत् रहेगें एवं ग्वालियर से खजुराहो के मध्य दोनों दिशाओं में डाबरा, दतिया, झांसी, महू, रानीपुर एवं महोबा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply