कार की टक्कर से परिषदकर्मी की मृत्यु

BY — March 13, 2012

udaipur. नगर परिषद के एक कर्मचारी को दूधतलाई मार्ग पर सुबह एक कार ने टक्क र मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार लालूराम पुत्र भगा गमेती निवासी किशनपोल दूधतलाई स्थित कार्यालय पर हस्ताक्षर करने जा रहा था कि पीछे से बाहर के नम्बर की एक कार ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि लालूराम बहुत दूर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय लोग उसे चिकित्सालय लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply