Header Banner

पेसिफिक पॉलिटेक्निक में मनाया टीचर्स डे

BY — September 5, 2017

उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय के पॉलिटेक्निक महाविद्यालय मे टीचर्स डे का आयोजन किया गया। छात्रों के लिये विभिन्न प्रतियोगिता रखी गई जैसे छात्रों के लिये पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगीता रखी गई जिसमे अभिषेक कुमार ठाकुर प्रथम, विनय गिरी द्वितीय व महिपाल सिंह तृतीय रहे।

इस अवसर पर क्लास डेकोरेशन प्रतियोगिता भी रखी गई जिसमे सेक्शन ए प्रथम स्थान पर रहा। छात्रो द्वारा टिचर्स डे के उपलक्ष्य मे कविता पाठ किया गया व टिचर्स के लिये विभिन्न प्रकार कि प्रतियोगिताए रखी गई। कॉलेज के निदेशक ने छात्रो को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शाे को जीवन मे उतारने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर श्रीमती इन्दु सिंघवी व श्रीमती रीना यादव का सम्मान किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply