Header Banner

रंगारंग सांस्कृतिक संध्या 13 को

BY — December 28, 2017

पहला टिकिट बोहरागणेजी को भेंट

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा निकटवर्ती नाई गांव में राजकीय चिकित्सालय को नेटल आईसीयू व ऑपरेशन थियेटर में उपरकण लगानें के लिये धन संग्रह हेतु हेतु आगामी 13 जनवरी को टाउनहॉल के सुखाड़िया ऑडिटोरियम में एक रंगारंग सास्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा। आयोजन का प्रथम टिकिट आज बोहरागणेजी को भेंट किया।

क्लब अध्यक्ष डा.ॅ नरेन्द्र धींग ने बताया कि जनसेवार्थ कार्य के लिये आयोजित इस संध्या में नाचे मयूरी फिल्म फेम सुधा चन्द्रन एवं डासिंग आईकॉन अॅाफ इंडिया बने तनय मल्हारा नृत्य की प्रस्तुति देंगे। उन्होेंने बताया कि इस आयोजन से प्राप्त राशि का उपयोग उपरोक्त हॉस्पिटल में बच्चों के वार्ड में एआईसीयू केयर यूनिट की स्थापना कर उससे संबधित एवं ऑपरेशन थियेटर के उपरकणों सुसज्जित करंेगे ताकि आस-पास के क्षेत्रों एंव गांवों की गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी के साथ-साथ जन्म लेने वाले गंभीर नवजात शिशुओं की देखभाल कर उसका जीवन बचाया जा सकें।
डॉ. धींग ने बताया कि आयोजन का प्रथम टिकिट बोहरा गणेशजी को भेंट किया गया। इस अवसर पर डॉ. यशवन्तसिहं कोठारी, रमेश चौधरी, उम्मेदसिंह चौहान, अम्बालाल बोहरा, अजय दक, महेन्द्र टाया, केएस मोगरा, ओपी सहलोत, सुभाष जैन, सुभाष सिंघवी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply