Header Banner

जनसेवार्थ कार्यों में खर्च होगी सेल से प्राप्त रकम

BY — March 9, 2018

सहयोग मेला में उमड़ी भीड़, दो से दस रूपये में बिके वस्त्र

उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा आज रूपनगर कच्ची बस्ती में घर में उपयोग में लिये गये अच्छे वस्त्रों के लगाये गये सहयोग मेला में जनता की भीड़ उमड़ पड़ी। जहंा पर आम जनता को मात्र 2 से लेकर 10 रूपये में पेन्ट, शर्ट, साड़ी एवं वच्चों के वस्त्र तथा शूज उपलब्ध कराये गये। सेल में करीब 150 लोगों ने वस्त्रों की खरीददारी की।

क्लब अध्यक्ष शीला तलेसरा ने बताया कि इस मेले से प्राप्त तीन हजार पैतीलिस रूपये जनसेवार्थ कार्यो के उपयोग में लिया जायेगा। मेला पूरे दिन के लिये लगाया गया था लेकिन यह मात्र 2 घ्ंाटे में ही सम्पन्न हो गया। इस प्रकार के मेले की जनता की ओर से और मांग की गई है। मेले में घर में उपयोग में लिये गये वस्त्रों को शामिल किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply