जैन सोश्यल ग्रुप लेकसिटी का शपथगह्रण

BY — March 31, 2018

उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप लेकसिटी का शपथगह्रण समारोह आज न्यू भूपालपुरा स्थित राजकिरण गार्डन में आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि उद्योगपति केएस मोगरा, विशिष्टर अतिथि चेम्बर आफ कामर्स उदयपुर डिविजन के अध्यक्ष पारस सिंघवी, शपथ प्रदाता जैन सोश्यल ग्रुप मेवाड़ रिज़न के चेयरमेन सीए ओपी चपलोत थे। अतिथियों ने ग्रुप की टैगलाईन खुश रखो, खुश रहो के लोगो का विमोचन किया।

मोगरा ने जैन समाज में बढ़़ रहे तलाक पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाज के लिये ठीक नहीं है। विशिष्ट अतिथि पारस सिंघवी ने समाज के जरूरतमंदो के उत्थान के लिये ग्रुप को आगे आने हेतु प्रेरित किया।
नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ : जैन सोश्यल ग्रुप मेवाड़ रिज़न के चेयरमेन सीए ओपी चपलोत ने वर्ष 2018-19 की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुनील खोखावत, मंत्री महेन्द्र पोखरना, उपाध्यक्ष पारस जैन, सह मंत्री कमल कोठारी, कोषाध्यक्ष पंकज पोरवाल, कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में अनिल सांखला, अरविन्द भण्डारी, दिनेश जैन, हेमन्त ओस्तवाल, खूशबू जैन, विकेश जैन, मनीष रटोड़िया, रमेश बोकड़िया, सरोज सांखला को पद की शपथ दिलाई।
मेवाड़ रिज़न के निर्वाचित चेयरमेन सीए आरसी मेहता ने समारोह मंे ग्रुप द्वारा अब तक किये गये कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा आने वाले वर्ष में किये जाने वाले सेवा कार्यो के बारे में बताया। समारोह को रीज़न के सचिव पंकज माण्डावत, रीज़न के जोन कार्डिनेटर अनिल नाहर ने भी संबोधित किया। प्रारम्भ में निर्वाचित अध्यक्ष सुनील खोखावत ने अतिथियों का स्वागत किया एवं अंत में निर्वाचित मंत्री महेन्द्र पोखरना ने आभार ज्ञापित किया। यह जानकारी ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष आरसी मेहता ने दी। संचालन मीना पोखरना ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply