Header Banner

लायन्स लेकसिटी ने मनाया स्पोर्ट्स डे

BY — January 14, 2019

उदयपुर। लायन्स क्लब लेकसिटी ने आज एम बी काॅलेज मैदान पर स्पोर्ट्स डे के अवसर पर मकर संक्रान्ति, लोहिड़ी एवं पोंगल पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

क्लब अध्यक्ष लायन प्रमोद चैधरी ने बताया कि इस अवसर पर क्रिकेट, महिला-पुरूषों के लिये सितोलिया, बेडमिन्टन, टेबल टेनिस, टूग आॅफ वार, लेमन रेस, बाॅलीवुड हाउजी जैसे खेल आयोजित किये। जिनका लायन सदस्यों ने भरपूर आनद लिया। सचिव लायन केवी रमेश ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं में टीम एवं व्यक्तिगत स्पर्धा में विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया।
पूर्वाध्यक्षों का सम्मान: समारोह में क्लब के पूर्वाध्यक्षों लायन ओ.पी.चपलोत, लायन वी.सी.व्यास, लायन एस.एल.भदादा, लायन आर.एल.तायलिया, लायन शैलेन्द्र लोढ़ा, लायन एस के पोखरना, लायन जी.एस.सिसोदिया, लायन गजेन्द्र अग्रवाल, लायन के.एल.पुनमिया, लायन यशवंत बोरदिया, लायन अशोक जैन, लायन राजीव मेहता, लायन के.जी.मुंदड़ा को लायन प्रमोद चैधरी एवं सचिव के.वी.रमेश ने सम्मानित किया।
इस अवसर के.वी.रमेश ने इस सत्र में अब तक क्लब द्वारा किये गये सेवा कार्यो एवं आगामी समय में किये जाने वाली सेवा गतिविधियों की जानकारी दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply