• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

देश में सिरमौर है राज्य सरकार : जाट

admin by admin
December 23, 2022
in Featured
0
देश में सिरमौर है राज्य सरकार : जाट
78
SHARES
1.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय कार्यक्रम
उदयपुर। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय कार्यक्रम उदयपुर के सूचना केंद्र में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री रामलाल जाट ने बतौर मुख्य अतिथि जिले में हुए 4 वर्षीय विकास कार्यों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के साथ ही जिला विकास पुस्तिका का विमोचन और मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरण कर सौगात दी।

बेनज़ीर है विकास कार्य : प्रभारी मंत्री जाट ने सूचना केन्द्र कलादीर्घा में लगी प्रदर्शनी का फीता खोलकर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री जाट के साथ पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा, समाजसेवी गोपाल शर्मा, लालसिंह झाला, डॉ. विवेक कटारा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा की मौजूदगी में इस प्रदर्शनी में मंत्री जाट व अन्य अतिथियों ने विकास कार्यों की बानगी देखकर प्रसन्नता जताई। जनसंपर्क उपनिदेशक डॉ. कमलेश शर्मा ने मंत्री जाट व अतिथियों को प्रदर्शनी का अवलोकन कराया और प्रदर्शित विषयवस्तु की जानकारी दी।
21 छात्राओं को निःशुल्क स्कूटी वितरण : कार्यक्रम दौरान जिला प्रभारी मंत्री रामलाल जाट ने कालीबाई स्कूटी वितरण योजना के तहत महाविद्यालय की 21 छात्राओं को निःशुल्क स्कूटी का वितरण किया। उन्होंने छात्राओं को हेलमेट पहना और स्कूटी की आरसी व चाबी सौंपकर सरकार की शैक्षिक प्रोत्साहन की यह भेंट दी
जिला विकास पुस्तिका का विमोचन : जाट ने राज्य सरकार के चार वर्षीय कार्यकाल में उदयपुर जिले में विकास कार्यों पर जिला प्रशासन तथा सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रकाशित बहुरंगी जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन किया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा, दिनेश श्रीमाली, गोपाल सिंह कोटड़ी, गौरव प्रतापसिंह, गोपाल नागर, गिरीश भारती, दीपक सुखाड़िया, गिर्वा एसडीएम सलोनी खेमका, पीएचईडी एसई विपीन जैन, जनसंपर्क उपनिदेशक डॉ. कमलेश शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी प्रवेश परदेशी सहित अन्य कई प्रबुद्धजन, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता में दी विकास कार्यों की जानकारी
राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सूचना केन्द्र में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व तथा जिला प्रभारी मंत्री रामलाल जाट ने मीडियाकर्मियों से संवाद किया और राज्य एवं जिले में हुए चार वर्षीय विकास कार्यों की जानकारी दी।
मंत्री जाट ने कहा कि राज्य की जीडीपी 11.04 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रही है। डबल डिजिट में जीडीपी बढ़ना राज्य के लिए अच्छा प्रतीक है। मंत्री जाट ने कहा कि 16 हजार मेगावॉट सोलर एनर्जी क्षमता के साथ देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यहां इन्वेस्ट राजस्थान समिट हुआ जहां देश-दुनिया के बड़े बिजनेसमैन आए और 11 लाख करोड़ रुपये के एमओयू-एलओआई हुए।
हर योजना का प्रभावी क्रियान्वयन
प्रभारी मंत्री जाट ने कहा कि उदयपुर में हर योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है। यहाँ मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 2 लाख मरीजों को निःशुल्क उपचार देते हुए 228 करोड़ रुपये के पैकेज बुक किये हैं। प्रभारी मंत्री जाट ने कहा कि उदयपुर में राजस्थान फसली ऋण माफी योजना में 19 हजार किसानों का 52 करोड़ रुपये का ऋण माफ किया गया। प्रभारी मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि उदयपुर में निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना में 25 हजार श्रमिकों को लगभग 26 करोड़ रुपये देकर लाभान्वित किया। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत राज्य में पट्टे वितरण में निगम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
पेयजल वितरण का ढांचा हुआ और सुदृढ़ : प्रभारी मंत्री रामलाल जाट ने बताया कि उदयपुर में गत चार वर्षों में 166.44 करोड़ रुपयों की लागत से कुल 159 पेयजल संबंधी स्वीकृत कार्यों में से 141 कार्य पूर्ण किए गए हैं। उदयपुर शहर में 18.52 करोड़ रुपये से प्रतापनगर तथा 19.55 करोड़ से सेवाश्रम फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। पिछोला झील को प्रदूषित होने से रोकने के लिए 6.74 करोड़ रुपये से एसटीपी का निर्माण किया। प्रशासन शहरों के संग अभियान में 13682 पट्टे वितरित किए गए हैं। वर्ष 2022-23 में स्मार्ट सिटी की रैंकिंग राजस्थान में प्रथम तथा सम्पूर्ण भारत में तीसरे स्थान पर रही है। अब तक 1000 करोड़ रुपयों की परियोजना में 105 कार्यों का चयन किया गया है। प्रभारी मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग विभिन्न पेंशन योजनाओं में जिले में 4 लाख 60 हजार पेंशनर्स को लाभांवित किया जा रहा है। उदयपुर में जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 7.5 करोड़ के कार्य प्रगतिरत हैं।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: Featuredramlal jat minister rajasthanSirmaur is the state government in the country: Jatudaipur ramlal jatदेश में सिरमौर है राज्य सरकार : जाट
Share31Tweet20Send
Previous Post

आगुचा आसपास क्षेत्र के एक हजार से अधिक किसान होंगे लाभान्वित

Next Post

आरएनटी के 60 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आज से

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

by admin
April 21, 2026
0
VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

शेयर आवंटन के विवरण की घोषणामुंबई : वेदांता लिमिटेड ने आज घोषणा की है कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी पूर्व घोषित ’कम्पोजिट स्कीम ऑफ़ अरेंजमेंट’ को...

Read more

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

by admin
April 21, 2026
0
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सको ने एक 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेंटीमीटर का विशाल ट्यूमर निकालकर न केवल उसकी जान बचाई, बल्कि...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

by admin
April 20, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

उदयपुर के देबारी स्मेल्टर प्लांट से 41 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, इस पहल से अगले कुछ वर्षों में 11 हजार टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन कम...

Read more

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

by admin
April 19, 2026
0
इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

ईशरे उदयपुर सब चेप्टर के अध्यक्ष यश सेन,अध्यक्ष निर्वाचित धीरज टांक एवं सचिव ललित अरोड़ा बनेउदयपुर। इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स (इशरे) के उदयपुर...

Read more

तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

by admin
April 19, 2026
0
तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

उदयपुर में ‘मेक माय क्राफ्ट’ आउटलेट का उद्घाटन, हस्तनिर्मित चांदी ज्वैलरी, फर्नीचर व आर्टिकल्स अब वाजिब दाम पर उपलब्ध, नाथद्वारा में भी जल्द खुलेगा शोरूमउदयपुर। चांदी की हस्तनिर्मित...

Read more
Next Post
आरएनटी के 60 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आज से

आरएनटी के 60 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आज से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

April 21, 2026
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

April 21, 2026
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

April 20, 2026
इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

April 19, 2026
तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

April 19, 2026
राज्य के 20 हजार घरों में बनेंगे शौचालय

डीएवी एचजेएल सीनियर सेकेंडरी जावर के कक्षा-10 के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

April 18, 2026
पेसिफिक मेडिकल के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

पेसिफिक मेडिकल के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

April 17, 2026

प्रायोजित स्‍थान

December 2022
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Nov   Jan »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?