गीतांजलि ग्रुप पर आयकर छापा

BY — February 16, 2023

उदयपुर। प्रदेश के दो बड़े व्यापारिक समूहों पर आयकर विभाग की इन्वेस्टीगेशन टीम ने गुरुवार को छापा मारा। इनमें उदयपुर के गीतांजलि ग्रुप और जयपुर के कॉलोनाइजर शामिल हैं।

गीतांजलि ग्रुप का गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, गीतांजलि टेक्नीकल इंस्टीट्यूट डबोक के अतिरिक्त माइनिंग, मार्बल आदि का कारोबार भी शामिल है। जानकारों के अनुसार मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस, पीजी सीट पर हुए एडमिशन में ली गई फीस, हॉस्पिटल के लेखे-जोखे सहित अन्य कागजात खंगाले जा रहे हैं। करीब 20 ठिकानों पर सर्च चल रही है। दोनों ग्रुप से काफी मात्रा में अघोषित संपत्ति का पता चलने की संभावना है। जयपुर के कॉलोनाइजर की चार फर्मों पर जांच चल रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply