Header Banner

पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में राष्ट्रीय सिम्पोजियम

BY — June 9, 2025

‘स्केलेटल एंकरज‘ पर लाइव पेशेंट डेमोस्ट्रेशन
उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय के पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के ऑर्थोडॉन्टिक्स एवं डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक्स विभाग की ओर से ‘स्केलेटल एंकरज‘ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सिम्पोजियम का आयोजन किया गया। ऑर्थोडॉन्टिक्स एवं डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष एवं आयोजन सचिव डॉ.पियूष बोल्या ने बताया कि यह सिम्पोजियम उदयपुर में ऑर्थोडॉन्टिक्स के क्षेत्र में अपनी तरह का पहला आयोजन था, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पाँच प्रतिष्ठित राष्ट्रीय वक्ताओं ने भाग लेकर अपने ज्ञान एवं अनुभव को साझा किया, जिससे यह सिम्पोजियम शैक्षणिक और व्यावसायिक दृष्टिकोण से अत्यंत सफल रहा।

सिम्पोजियम में राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ इंडियन ऑर्थोडॉन्टिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ.पुनीत बत्रा, सचिव डॉ.संजय लाभ पूर्व अध्यक्ष डॉ.जयेश रहालकर,डॉ. विग्नेश कैलासम, एवं डॉ.दिव्यारूप राय ने शिरकत की। आयोजन सचिव डॉ.पियूष बोल्या ने बताया कि इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सिम्पोजियम में विभिन्न तकनीकी सत्रों में मिनी स्क्रू असिस्टेड रैपिड पैलेटल एक्सपेंशन (ड।त्च्म्) का लाइव क्लिनिकल डेमोंस्ट्रेशन किया गया। जो मैक्सिलरी कंस्ट्रिक्शन को सुधारने एवं जबड़े के विकास को बढ़ाने में सहायक है। डेमोंस्ट्रेशन के दौरान प्रतिनिधियों को न केवल तकनीकी प्रक्रिया को प्रत्यक्ष देखने का अवसर मिला, बल्कि विशेषज्ञों से प्रश्न पूछने एवं संवाद करने का भी अवसर प्राप्त हुआ। सिम्पोजियम में विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर दिए संवादात्मक व्याख्यानों ने प्रतिभागियों को नवीनतम तकनीकों और शोधों से अवगत कराया। सिम्पोजियम में देश भर से आए स्नातकोत्तर छात्रों, चिकित्सकों एवं शिक्षकों को स्केलेटल एंकरज तकनीकों की गहन समझ प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया। इस दौरान इंडियन ऑर्थोडॉन्टिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ.पुनीत बत्रा, सचिव डॉ. संजय लाभ ने आयोजन सचिव डॉ. पियूष बोल्या का सम्मान भी किया

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply