पेसिफिक यूनिवर्सिटी में गरबे की गूंज

BY — September 29, 2025

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय ने मनाया रास उत्सव
उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय द्वारा आज भव्य रास उत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माँ अम्बे की आरती से हुईए जिससे पूरे परिसर में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बन गया। इस अवसर पर प्रेसिडेंटए पैसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च प्रो. हेमंत कोठारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन छात्रों को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं और टीम भावना को प्रोत्साहित करते हैं। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से उत्साहपूर्वक गरबा में भाग लेने का आह्वान किया।

संकाय के डीन प्रो. दिलेंद्र हीरन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में ऊर्जा का संचार करते हैं और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने प्रेरक शब्दों में कहा कि अकादमिक उत्कृष्टता के साथ.साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर डॉ. अक्षत सिंह झाला समन्वयक, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग प्रो. सीमा कोठारी प्राचार्य पैसिफिक कॉलेज ऑफ बेसिक साइंस, डॉ. राजू स्वामी, प्रो. ऋतु खन्ना, डॉ. दिव्या शेखावत, अनुष्का नाहर तथा डॉ. पारस टांक सहित सभी फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में रंगारंग गरबा प्रस्तुत कर उत्सव को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में बेस्ट ड्रेस मेल फीमेल और बेस्ट डांस मेल-फीमेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिनमें छात्रों ने बढ़.चढ़कर भाग लिया। इनमें पूरव सोनी बेस्ट ड्रेस मेल, खुशी सोलंकी बेस्ट ड्रेस और कुणालसिंह राजावत बेस्ट डांस तथा स्नेहा सोनी बेस्ट डांस फीमेल के लिए चुने गए। विजेताओं को सम्मानित किया गया और उन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए। पूरा परिसर गरबे की धुन पर झूम उठा और सभी फैकल्टी सदस्यों एवं छात्रों ने मिलकर कार्यक्रम का समापन गरबा नृत्य के साथ किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन के साथ.साथ सांस्कृतिक परंपराओं को संजोने का एक शानदार अवसर साबित हुआ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply