विकास को ध्यान में रखकर बनाया हुआ बजट : अनिल अग्रवाल

BY — February 1, 2026

चेयरमैन- वेदांता लिमिटेड लिमिटेड का बजट पर बयानयह विकास को ध्यान में रखकर बनाया हुआ बजट है, जिसमें सार्वजनिक पूंजीगत खर्चे को बढ़ाया गया है, साथ ही सरकार मैन्यूफैक्चरिंग पर भी पूरा फोकस कर रही है। जहां यह बजट युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर पैदा करता है, वहीं महिलाओं की वित्तीय स्थिति सुधारने का भी इसमें पूरा ख्याल रखा गया है। बड़ी संख्या में रोज़गार के अवसर पैदा करने वाले मेडिकल टूरिज्म जैसे सेक्टर को भी इसमें प्रमुखता दी गई है।

chairman anil agarwal

सरकार का क्रिटिकल मिनिरल और रेयर अर्थ पर विशेष ध्यान देना स्वागत योग्य कदम है। ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में माइनिंग, प्रोसेसिंग, रिसर्च एवं डेवलपमेंट और मैन्यूफैक्चरिंग के लिए रेयर अर्थ कॉरिडोर की घोषणा बड़ी संख्या में जहां रोजगार को बढ़ावा देगी, वहीं इससे हमारी खनिज सुरक्षा भी बेहतर होगी। फिलहाल दुनिया में जो स्थितियां है, उसको देखते हुए क्रिटिकल मिनिरल की प्रोसेसिंग के लिए कैपिटल गुड्स से कस्टम ड्यूटी हटाना बहुत महत्वपूर्ण कदम है। विशेष आर्थिक क्षेत्रों (SEZ) को बेहतर करने के लिए इनके उत्पादों की सीमित बिक्री घरेलू बाजार में करने की अनुमति एक सराहनीय कदम है। मुश्किल अंतरराष्ट्रीय हालातों के समय भारतीय अर्थव्यवस्था की बेहतरीन स्थिति बनाए रखने के लिए मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को बधाई देता हूं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply