पटेल को मशीन लर्निंग आधारित साइबर सुरक्षा अनुसंधान पर पीएचडी

BY — February 16, 2026

उदयपुर। पेसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, उदयपुर के कम्प्यूटर विज्ञान संकाय के शोधार्थी भंवर लाल पटेल ने “भारतीय लघु एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई) में मशीन लर्निंग एल्गोरिद्म का उपयोग करके साइबर सुरक्षा घटनाओं का पूर्वानुमान एवं पहचान” विषय पर अपना शोध प्रबंध सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस शोध में मशीन लर्निंग आधारित उन्नत मॉडल विकसित कर साइबर हमलों की समयपूर्व पहचान एवं पूर्वानुमान की एक वैज्ञानिक रूपरेखा प्रस्तुत की गई है, जिससे भारतीय एसएमई संस्थानों की डिजिटल सुरक्षा क्षमता को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। शोध निष्कर्षों से डेटा-आधारित साइबर जोखिम प्रबंधन और स्वचालित घटना पहचान प्रणाली के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त हुआ है।

यह शोध कार्य डॉ. राजेश कान्जा, सहायक आचार्य के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन एवं संकाय सदस्यों ने इस शोध को साइबर सुरक्षा एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक योगदान बताते हुए सराहना की। यह अध्ययन भविष्य में भारतीय एसएमई क्षेत्र में साइबर खतरा प्रबंधन एवं डिजिटल अवसंरचना सुरक्षा के लिए प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान करेगा। शोध कार्य में पेसिफिक विश्वविद्यालय के फैकल्टी चेयरमैन साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रो. दिलेन्द्र हिरन का विशेष सहयोग रहा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply