• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में एक चौथाई से अधिक महिलाएं

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

उदयपुर का पैसा उदयपुर में फेज-2 का समापन, अब सरकार से सीधे संवाद की तैयारी

admin by admin
March 7, 2026
in Featured
0
उदयपुर का पैसा उदयपुर में फेज-2 का समापन, अब सरकार से सीधे संवाद की तैयारी
74
SHARES
1.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में एक चौथाई से अधिक महिलाएं

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में स्थानीय व्यापार, रोजगार और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए चल रहा मेवाड़ बचाओ मंच का बहुचर्चित जनआंदोलन “उदयपुर का पैसा उदयपुर में” अब नया मुकाम हासिल कर रहा है। व्यापारी 2.0 के नारे “दाम कम, सम्मान ज़्यादा” के साथ शुरू हुआ इस अभियान का दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है और अब फेज-3 के तहत मंच प्रशासन और सरकार के समक्ष ठोस मांगों के साथ दस्तक देने की तैयारी कर रहा है।

​मंच के संस्थापक अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि फेज-2 में मंच ने सीधा जनता को केंद्र में रखते हुए जागरूकता अभियान चलाया। इस चरण में युवाओं और महिलाओं पर विशेष फोकस रखा गया, क्योंकि युवा वर्ग इंस्टेंट डिलीवरी ऐप्स का सबसे बड़ा उपभोक्ता है और महिलाएं घर के बजट की मुख्य नियामक हैं। अभियान के दौरान करीब 5000 लोगों से ग्राउंड पर सीधा संपर्क किया गया, लगभग 8 लाख की ऑनलाइन रीच दर्ज की गई और 1 लाख से अधिक नागरिकों तक संदेश प्रभावी रूप से पहुंचाया गया। इसमें लगभग 25 प्रतिशत महिलाएं सक्रिय भागीदार रहीं, जबकि 18 से 24 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की हिस्सेदारी लगभग 35 प्रतिशत रही। इसमें व्यापारियों की दुकानों में जाकर हम ऑनलाइन से बेहतर के स्टीकर लगाए और कहा कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। फेज-2 से मिले फीडबैक और जमीनी अनुभव के आधार पर अब मंच ने फेज-3 में सरकार से सीधे संवाद का रास्ता चुना है। पांडेय ने कहा कि केवल व्यापारियों और नागरिकों के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि नीति-स्तर पर भी बदलाव जरूरी है। इसके लिए मेवाड़ बचाओ मंच ने तीन प्रमुख मांगें तय की हैं पहली, उदयपुर के व्यापारियों के लिए सरकार की ओर से संचालित “नो प्रॉफिट, नो लॉस” लोकल डिलीवरी ऐप की स्थापना, ताकि ई-कॉमर्स मॉडल स्थानीय अर्थव्यवस्था के हित में काम करे; दूसरी, एफएमसीजी सेक्टर में ऐसी व्यवस्था, जिससे स्थानीय व्यापारियों को भी वही थोक दरें मिलें जो बड़ी इंस्टेंट डिलीवरी कंपनियों को मिलती हैं; और तीसरी, गिग वर्कर्स और शहरवासियों की जान को खतरे में डालने वाली 10 मिनट जैसी अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी सेवाओं पर रोक लगाई जाए।
मंच के संस्थापक अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि पहले चरण में शहर के 10 से अधिक बड़े बाजारों के व्यापारियों को जोड़ा गया था, जहां यूनिवर्सिटी रोड, ठोकर, सुभाष सर्किल, सेक्टर 14, चुंगी नाका, सूरजपोल, मालदास स्ट्रीट, टूटा दरवाजा, बोहरा गणेश जी और पहाड़ा सहित प्रमुख बाजारों के व्यापारियों ने “सही दाम, बढ़िया गुणवत्ता और आत्मीय व्यवहार” पर आधारित शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। कई व्यापारियों ने ग्राहकों को फ्री डिलीवरी देने की घोषणा भी की थी, ताकि उपभोक्ता स्थानीय बाजार को ऑनलाइन ऐप्स के बेहतर विकल्प के रूप में देख सकें। पांडेय ने कहा कि डार्क स्टोर्स और इंस्टेंट डिलीवरी ऐप्स के बढ़ते प्रभुत्व ने स्थानीय व्यापार, छोटे किराणा कारोबार और रोजगार पर सीधी चोट पहुंचाई है। इन ऐप्स के छूट और ऑफर के पीछे छिपे हिडन कॉस्ट के कारण सामान अक्सर स्थानीय दुकानों की तुलना में महंगा पड़ता है, जबकि पैसा शहर से बाहर की जेबों में चला जाता है। उन्होंने दोहराया कि “यह सिर्फ बाजार की लड़ाई नहीं, मेवाड़ की आत्मा और स्थानीय रोजगार की रक्षा का अभियान है।” निधि गुप्ता और डॉ. शिखा दोषी के नेतृत्व में महिला टीमों ने फतेहसागर, सूरजपोल, सुभाष सर्किल, बोहरा गणेश जी, सिख कॉलोनी, ठीकर चौराहा, सुंदरवास, सेक्टर 14, सविना, यूनिवर्सिटी रोड, आयड़, मालदास स्ट्रीट, टूटा दरवाजा, केशव नगर, पायड़ा, आदर्श नगर और प्रताप नगर सहित अनेक क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों को अभियान से जोड़ा। लोगों ने सोशल मीडिया पर भी इस मुहिम को जबरदस्त समर्थन दिया और आम नागरिकों ने स्थानीय व्यापार के पक्ष में खुलकर समर्थन जताया।
​मंच संरक्षक सुरेन्द्र दोषी और पदाधिकारियों ने बताया कि फेज-2 के दौरान ग्राहकों से “समर्थन पत्र” भरवाने की पहल भी की गई, जिसमें उपभोक्ताओं ने यह प्रतिज्ञा की कि यदि स्थानीय व्यापारी उचित दाम, अच्छी गुणवत्ता और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखेंगे, तो वे ऑनलाइन ऐप्स की बजाय उदयपुर के व्यापारियों से ही खरीदारी को प्राथमिकता देंगे। ​मंच ने घोषणा की है कि फेज-3 के तहत शहर के विभिन्न बाजारों और आवासीय इलाकों में 10,000 से अधिक हस्ताक्षर एकत्र किए जाएंगे और इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल प्रशासन व सरकार को ज्ञापन सौंपकर इन मांगों पर ठोस कार्रवाई की मांग करेगा। मेवाड़ बचाओ मंच का दावा है कि “उदयपुर का पैसा उदयपुर में” सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और सम्मानजनक उदयपुर के लिए सामूहिक सामाजिक-आर्थिक संकल्प है, जिसे फेज-3 के माध्यम से नीतिगत स्तर तक पहुंचाने की निर्णायक कोशिश की जाएगी।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: Featurednewar bachan manch abhishek pandeyaUdaipur Ka Paisa: Phase-2 in Udaipur complete now preparing for direct dialogue with the governmentउदयपुर का पैसा उदयपुर में फेज-2 का समापनउदयपुर का पैसा उदयपुर में फेज-2 का समापन अब सरकार से सीधे संवाद की तैयारी
Share30Tweet19Send
Previous Post

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में एक चौथाई से अधिक महिलाएं

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में एक चौथाई से अधिक महिलाएं

by admin
March 7, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में एक चौथाई से अधिक महिलाएं

यह भारत के मेटल और माइनिंग सेक्टर में सबसे अधिक और एकमात्र उपलब्धिमेटल और माइनिंग में महिलाओं को स्पॉटलाइट करने के लिए 25 दिन का ‘शी नोज द...

Read more

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

by admin
March 5, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

कंपनी का यूएस स्थित, मनोनित आर1 इंस्टीट्यूशन, वर्जीनिया टेक के साथ सहयोगसाइंटिफिक रिसर्च और ग्लोबल एकेडमिक पार्टनरशिप के जरिए मेटलर्जिकल कैपेबिलिटी को मजबूत करना उद्धेश्यउदयपुर। विश्व की सबसे...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

by admin
March 2, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

भारत के मेटल और माइनिंग सेक्टर में सबसे अधिक और एकमात्र उपलब्धिमेटल और माइनिंग में महिलाओं को स्पॉटलाइट करने के लिए 25 दिन का ‘शी नोज द ग्राउंड...

Read more

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

by admin
February 28, 2026
0
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

सेलिब्रिटी सिंगर मधुबन्ति बागची करेगी लाइव परफॉर्मउदयपुर। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में परशुराम गुफा मार्ग पर स्थित काननवास रिसोर्ट...

Read more

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

by admin
February 27, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

उदयपुर में 3 हाई-टेक लैब्स स्थापित, राजस्थान के 76 से अधिक राज स्ककीय स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं और तकनीक के जरिए शिक्षा में उन्नयनउदयपुर। भारत की एकमात्र और...

Read more

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

उदयपुर का पैसा उदयपुर में फेज-2 का समापन, अब सरकार से सीधे संवाद की तैयारी

उदयपुर का पैसा उदयपुर में फेज-2 का समापन, अब सरकार से सीधे संवाद की तैयारी

March 7, 2026
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में एक चौथाई से अधिक महिलाएं

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में एक चौथाई से अधिक महिलाएं

March 7, 2026

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

March 5, 2026
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

March 5, 2026
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

March 2, 2026

उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर राइटेक्स : मुकेश माधवानी

February 28, 2026
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

February 28, 2026

प्रायोजित स्‍थान

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?